//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल एवं बरदत्तादि पंच ऋषिराजों की समवशरण स्थली सिद्धक्षेत्र नैनागिरि मे आगामी 20 से 25 नवम्बर 2021 तक श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक सिद्ध जिनबिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित होने जा रहा है।
जिसके इस संबंध में आज महोत्सव समिति की बैठक का आयोजन बकस्वाहा के दिगंबर जैन छोटा मंदिर की धर्मशाला परिसर में किया गया।
बैठक के दौरान नैनागिरि पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई, तो वही नैनागिरि पंचकल्याणक से जुड़ी हुई समस्त गतिविधियां सोशल मीडिया पर प्रसारण की जिम्मेवारी बकस्वाहा जैन युवा मंच को भी सौंपी गई है।
बैठक के दौरान नैनागिरि ट्रस्ट, प्रबंध महोत्सव कमेटी के पदाधिकार, सकल दिगंबर जैन समाज बकस्वाहा के प्रतिनिधि सहित आसपास की क्षेत्रीय जैन समाज के प्रतिनिधि एवं जैन युवा मंच, महिला मंडल इकाई,बालिका मंडल इकाई के सदस्य भी मौजूद रहे।
एवं इसके अलावा आगामी बैठक का आयोजन 26 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे जैन तीर्थ नैनागिर में किया जाएगा।
तथा महोत्सव की व्यापक तैयारी एवं जिम्मेदारियों के संबंध में आगामी मंगलवार 26 अक्टूबर को जैन तीर्थ नैनागिरि मे भी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने सभी से सम्मिलित होकर अपने विचार सुझाव मार्गदर्शन देने की अपेक्षा की है ।