//अमर सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा में आज आजादी का अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एनएसएस के छात्रों ने प्लास्टिक पॉलीथिनो को महाविद्यालय परिसर से इकट्ठा कर नगर परिषद को लगभग 9 किलो प्लास्टिक सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम प्रभारी श्री अवधेश प्रताप सिंह सहायक प्राध्यापक समाजशास्त्र ने एनएसएस छात्रों को बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के *स्वच्छ भारत आभियान* संकल्प को पूर्ण करने के लिए महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त बनाएं क्योंकि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक है। जितना हो सके प्लास्टिक उपयोग ना करें और ना करने दें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य शिवम शुक्ला, डाँ. मनोज चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, कम्प्यूटर ऑपरेटर बहादुर सिंह ठाकुर एवं एनएसएस पुरुष इकाई के छात्र भूपेंद्र सेन, हर्षित रावत, सिद्धार्थ सोनी, राजश्री नामदेव, बृज किशोर यादव, चंदन नारायण सेन, हिमांशु राय, निखिल गंधर्व, राहुल यादव, प्रिंस तिवारी आदि छात्र उपस्थित रहे।