Translate

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

VIDEO:- बाजना में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित...उच्चतर माध्यमिक स्कूल बाजना के छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा...वन परिक्षेत्र अधिकारी रहे मौजूद।

//सत्यम खरे,नीरज खरे//

बाजना(छतरपुर)। छतरपुर वन मंडल अधिकारी श्री अनुराग कुमार के निर्देशन पर वन परीक्षेत्र बाजना में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है।

जिस बीच वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के अलावा पेंटिंग, रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता आयोजन भी कराया जा रहा है।

ठीक इसी क्रम में उच्चतर माध्यमिक स्कूल बाजना में आज मंगलवार को पेंटिंग, रंगोली तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

उक्त कार्यक्रम बाजना वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री आशुतोष अग्निहोत्री की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिस दौरान रामेश्वर प्रसाद मिश्रा वनरक्षक, बृजेश बिल्थरे वनरक्षक, विशाल सेन वनरक्षक सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।