//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। सिद्धार्थ शंकर बुंदेला ने क्षेत्र की समृद्धि एवं किसानों की किसानों की खुशहाली के लिए गंज हनुमान कुटी से लेकर रिछाई कुटी तक धार्मिक पदयात्रा सैकड़ों शिव भक्तों के साथ की सिद्धार्थ शंकर बुंदेला का गंज में बद्री शर्मा के यहां तुला दान किया गया कुंजी पांडे द्वारा गंज के बाजार में सिद्धार्थ शंकर बुंदेला का तुलादान एवं जोरदार स्वागत किया गया इसके बाद सिद्धार्थ शंकर बुंदेला की धार्मिक पदयात्रा का स्वागत एवं स्वल्पाहार राजा दंगल सिंह की गढ़ी में किया गया कदवा में पुष्पेंद्र सिंह पूर्व सरपंच के यहां तुलादान एवं शिव भक्तों का जोरदार स्वागत किया गया रिछाई कुटी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा में हजारों लोग शामिल हुए सिद्धार्थ शंकर बुंदेला की धार्मिक पदयात्रा में उमड़ रही भीड़ की चर्चा गली गली में हो रही है तथा धार्मिक यात्रा का उद्देश्य क्या है इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा ने धार्मिक यात्रा का उद्देश्य किसानों एवं आम जनों की गंभीर समस्याएं को गांव में जाकर उनसे वास्तविकता की जानकारी लगती है तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव हल किया जाए आज गाँव के लोग बढ़ती मंहगाई से बहुत परेशान हैं उनकी किस तरह से मदद की जाए इसका मंथन किया इसी को लेकर पद यात्रा की जा रही है
इस मौके पर लखन दुबे घासी राम साहू दशरथ पांडे सनत पाठक रामेश्वर पटेल दरबारी नामदेव सत्येंद्र शर्मा अशोक मिश्रा लोकेंद्र वर्मा सीताराम शर्मा दिनेश शर्मा अश्विन मिश्रा डॉ सुरेंद्र विश्वरी चौबे चौधरी नोने लाल पटेल दीपेंद्र सिंह रामेश्वर पटेल ओटा महादेव पटेल बारेलाल पटेल दिलीप नायक सत्येंद्र गुप्ता सहित हजारों की संख्या में शिव भक्त शामिल रहे.