बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले 33 केवी एवं 11 केवी लाइन फीडर के पोस्ट मानसून और दीपावली पूर्व मेंटेनेंस किया जाना है, जिस हेतु शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा।
कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभाग बिजावर के द्वारा दी गई सूचना अनुसार शुक्रवार को प्रातः 07 बजे से 11 बजे तक 33kv बक्सवाहा फीडर पर विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा, जिसका प्रभावित क्षेत्र वितरण केंद्र अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम है।