//अम्मू सोनी//
बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरुवार को बक्सवाहा नगर के राजा मेन मार्केट में मां दुर्गा जी की प्रतिमा पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार से विधिविधान पूर्वक विराजमान की गई।
बता दें कि बक्सवाहा के राजा मेन मार्केट में मां दुर्गा की प्रतिमा लगातार 22 साल से नवरात्रि के पर्व पर विराजमान की जाती है।
मां दुर्गा उत्सव समिति राजा मेन मार्केट के सदस्य राकेश सोनी, मिंटू गुप्ता, संजीव सोनी एवं गौरीशंकर रैकवार ने बताया कि मां की पूजन अर्चन के साथ नौ दिन उपवास रहकर मां दुर्गा से नगर क्षेत्र के लोगों को प्रसन्न व समृद्ध रखने की वह विनती करते हैं।