//अनेकांत जैन(8878477443)//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध स्थल जैन तीर्थ नैनागिर में श्री श्री श्री 1008 मज्जिनेन्द्र सिद्ध जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन विविध कार्यक्रमों के साथ 20 नवंबर 2021 से 25 नवंबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।
जो परम पूज्य आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
जिसको लेकर आज परम पूज्य आचार्य श्री 108 उदार सागर जी महाराज का सत्संग सहित आगमन बम्होरी से नैनागिर की ओर हुआ है, जिस बीच जैन धर्मबलम्बी मौजूद रहे।