बक्सवाहा(छतरपुर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज रविवार को शास्कीय हायर सेकेंडरी स्कूल बाजना मे छ: दिवसीय साथिया प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
जिसमें जिला किशोर स्वास्थ्य समन्वयक छतरपुर दीपेश नायक एवं कार्यक्रम समन्वयक पुष्पेन्द्र मिश्रा,
परामर्श दाता बृजेश यादव, प्रशिक्षक राजेश्वरी दुवे, आशा पर्यवेक्षक अंजना राय, बेबी लोधी एवं आशा कार्यकर्ता रानी वैरागी सहित अन्य आशा-साथिया उपस्थित हुए वहीं इस दौरान साथियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 10 से 19 वर्ष के किशोर एवं किशोरीयों के लिए चलाया जाता है जिसमें 3 उददेश्य एवं 6 मुद्दों पर कार्य किया जाता है तथा साथिया ब्रिगेड बैठक के माध्यम से जागरूकता, जीवन कौशल, बाल विवाह,शारीरिक एवं मानसिक बदलावो पर चर्चा की जाती है ।
प्रशिक्षण के बाद साथिया अपनी हम उम्र के किशोर किशोरियों को ब्रिगेड समुह में जोड़कर गाँव को खुशहाल समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करते हैं और समस्त शासकीय योजनाओं की जानकारी जनसमुदाय को बताकर जागरूक करने का कार्य करते हैं।
रिपोर्ट:- सतीश रजक के साथ नीरज चौबे