Translate

सोमवार, 15 नवंबर 2021

बक्सवाहा में एकादशी के अवसर पर भरा पारंपरिक मेला...लोगों की उमड़ी भीड़।

//राहुल यादव//

बक्सवाहा(छतरपुर)। देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर  बक्सवाहा के कदम्ब मेला ग्राउंड में सोमवार को एकादशी का मेला भरा जिसमे लोगो की भारी भीड़ देखी गई।

बता दें कि एकादशी के अवसर पर लगने वाला यह पारंपरिक मेला कई लोगों की साझी परंपरा, आस्था एवं संस्कृति का प्रमुख केंद्र है।

इसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से लोग ग्वालबाल, कतकरियों के साथ कदम मेला ग्राउंड पहुँचते है जहां पर कदम्ब के वृक्ष की पूजा एवं बुंदेलखंड का प्रसिद्ध दिवारी नृत्य किया जाता है, जिसके बाद लोग मेले का आनंद उठाते हैं एवं खरीददारी करते हैं।

हालांकि स्पष्ट कर दें कि नगर परिषद सीएमओ श्री प्रभु दयाल पाठक के अनुसार इस मेले की अधिकारिक रूप से कोई भी अनुमति प्रदान नहीं की गई है।