//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा के आगे बनी पुलिया के समीप आज सोमवार को शाम के ही वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक गनेश लोधी पिता देवी सिंह लोधी पौड़ी से बम्होरी की ओर जा रहा था तभी रास्ते में सुनवाहा के पास बनी पुलिया के समीप बाइक एक बैलगाड़ी टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई, जिस कारण से बाइक चालक घायल हो गया है।
जिसे तत्काल डायल-100 पायलट शैलेंद्र सिंह एवं ASI रामप्रसाद गौण की मदद से बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाया गया है जहाँ घायल का इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि बक्सवाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा के आगे बनी पुलिया के समीप यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।