Translate

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

बमीठा। फर्जी गेटपास के गल्ला से लदा ट्रक पकड़ा... एक लाख 24 हजार 50 रुपये मंडी टेक्स वसूलकर ट्रक छोड़ा।



//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। फर्जी कागजात से गल्ला का परिवहन करते ट्रेक एन एच 39 बमीठा चौराहे पर पकड़ा 

गोयल इंटरप्राइजेज छटरपुर के ट्रैक क्र m p 16/h 3125 ने बिजावर के फर्जी गेटपास से छतरपुर से जवा लादा और बीच मे राई लाद कर आजमगढ़ जा रहा था मंडी टेक्स चोरी करने को दो छल्ली बोरी ऊपर जवा की एवं पीछे एक छल्ली जवा की अंदर राई की बारी लादे था 350 बोरी राई, 150 बोरी जवा (राई 175 क्वटंल,जवा 75 क्वटंल ) लदा था जिसको गस्त के दौरान पकड़ा मंडी राजनगर के सहायक उप निरीक्षक बलवंत सिंह ने मंडी टेक्स चोरी एवं अर्थ दंड की 1 लाख 24 हाजर 50 रुपये नगद जमा करा कर ट्रेक को रवाना किया, पांच गुना मंडी शुल्क एवं निराश्रित शुल्क वसूला गया।