Translate

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

VIDEO:- जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बक्सवाहा टीम ने मारी बाजी...बक्सवाहा में प्रभारी प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

//अम्मु सोनी, सतीश रजक//

बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में आयोजित जिलास्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को बक्सवाहा महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी है।

बता दें कि बॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान फाइनल मुकाबला यूटीडी छतरपुर तथा बक्सवाहा के बीच खेला गया. जिसमें बक्सवाहा टीम ने जीत दर्ज की है।

इस दौरान बक्सवाहा महाविद्यालय के खेल प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए तथा हमारी टीम के लिए पहला अवसर था. एवं बच्चों ने सिर्फ दो दिन में मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया है।

वहीं साथ में मौजूद सहायक प्राध्यापक कैलाश रजक ने कहा कि जिलेभर से शामिल हुई सभी 07 टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. तथा बक्सवाहा टीम ने जिला स्तरीय बॉलीबॉल प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

एवं इसके अलावा बक्सवाहा महाविद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य डॉ शिवम शुक्ला ने बक्सवाहा महाविद्यालय की संपूर्ण टीम को बधाई प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।