Translate

रविवार, 12 दिसंबर 2021

VIDEO:- बक्सवाहा के अटल भवन में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ली मंडल कार्यकारणी की बैठक।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज रविवार को बक्सवाहा के अटल भवन में मंडल कार्यकारणी की बैठक ली. जिस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित स्थानीय भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

जिसके संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश मे भारतीय जन्ता पार्टी के जितने भी मंडल है. उनकी एक साथ  12 दिसंबर को बैठक आयोजित है, भारतीय जनता पार्टी में यह गतिविधियां सदैव निरंतर चलती रहती है कि काम काज को कैसे व्यवस्थित किया जाये. अतः यह मूलत संगठनात्मक बैठक है, इसमें हमारे मंडल की अपनी समस्याऐ तथा प्रस्ताव होते हैं. जो कार्यक्रम रजिस्टर मै बिधिवत हो। 

            तथा कार्यकारिणी की बैठक कितने दिन में हो. उसकी कार्यवाही कैसे लिखी जाए सहित छोटी-छोटी चीजें पर ध्यान दिया जाता है।

वहीं किसानों के लिए खाद्य की किल्लत पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाद्य की कोई किल्लत नही है।