//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम शेख सेमरा से एक दु:खद घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख सेमरा स्थित एक खेत की झोपड़ी में आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है।
वहीं मृतक के भाई श्याम लाल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि "उनका भाई मंगलिया अहिरवार पिता गंगू अहिरवार उम्र-70 साल अपने खेत पर पिछले कुछ दिनों से रह रहा था. तथा रविवार की रात्रि वह अपनी घास की झोपड़ी में हाथ सेंकने के लिए आग जलाएं हुये था. तथा किसी कारणवश झोपड़ी ने आग पकड़ ली और वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई है।
बता दें कि बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम शेख सेमरा के एक खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई और जिसकी चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है।