• अमीर-गरीब कुछ नही होता सेवाभाव बड़ा होना चाहिए:- संतोष शिवहरे
ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर तहसील के ग्राम रामगढ़ के समाज सेवी संतोष शिवहरे अपने पैतृक गांव के गरीबों की समय-समय पर चिंता करते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की तरह उन्होंने नव वर्ष के अवसर पर गरीब परिवारों को ठंड से कुछ राहत मिल सके जिसके लिए सभी बुजुर्गों को कंबल एवं ठण्ड से बचाव के लिए जरूरी सामग्री वितरित की। इस सेवाभाव से ग्रामीणजन काफी उत्साहित नजर आए। समाजसेवी संतोष शिवहरे ने बताया कि जब वह किसी गरीब व्यक्ति को इस छोटी-छोटी परेशानियों से सामना करते देखते है तो उनका ऐसे परिवारों की सेवा करने का भाव आता है। उन्होंने कहा कि गरीब-अमीर कुछ नही होता व्यक्ति का दूसरों की सेवा करने का भाव बड़ा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान भी नगरपालिका छतरपुर द्वारा चिन्हित परिवारों को राशन सामग्री पहुँचाई है।उन्होंने सभी ऐसे सेवाभावी लोगों से अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे परिवारों की मदद करते रहें। इस कार्य में शिवम चौबे, अरविंद शिवहरे, सुनील शिवहरे, आदित्य सिंह परिहार, नितिन तिवारी एवं हरगोविंद शिवहरे उपस्थित रहे।