//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। छतरपुर जिले में 3 जनवरी से शहरी क्षेत्र छतरपुर के 12 सहित जिले के 267 स्कूलों में 15-18 किशोरों का वैक्सीनेशन होगा। छतरपुर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 एवं 02 ,महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छतरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हटवारा, शासकीय मॉडल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय महोबा रोड, महर्षि स्कूल देरी रोड, मरिया माता स्कूल चौबे कॉलोनी, सन्मति स्कूल पन्ना नाका, डॉक्टर राधाकृष्ण स्कूल सटई रोड, सरस्वती शिशु मंदिर सिंचाई कॉलोनी, डीसेंट पब्लिक स्कूल पठापुर रोड के स्कूलों में वैक्सीनेशन होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय पथौरिया ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चे को आधार कार्ड एवं मोबाइल सहित स्कूल भेजें अथवा खुद उनके साथ मोबाइल आधार कार्ड लेकर जाये। जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे वह वैक्सीनेशन केन्द्र पर करवाएंगे 3 जनवरी से चिन्हित सत्र स्थल भी बनेंगे। जहां स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। इन सत्रों में 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्कूलों में वैक्सीनेशन करने के लिये शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है।