Translate

रविवार, 2 जनवरी 2022

घुवारा। ओमिक्रोन बेरिएंट एवं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ब्रह्मकुमारी बहिनों ने पुलिस स्टाप एवं पत्रकारों को मास्क बांटे।



//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। रविवार की दोपहर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की शाखा घुवारा की बहिनों के द्वारा ओमिक्रोन बेरिएंट एवं कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए उपथाना घुवारा में पुलिस स्टाप सहित पत्रकारों को मास्क देकर उन्हें बताया है कि आप लोंग दिनरात लोंगो के बीच काम करते है और जान जोखिम में डाल कर हम सभी आम नागरिकों की सुरक्षा में लगे हो ऐसे में आप सभी कोरोना फ्रिन्ट बर्करो का ख्याल हम सब को रखना चाहिए।

बीके नीतू बहिन ने कहा है कि हमे अपने मन को शसक्त बनाना है और हमे अपनी यूनिटी को बढ़ाना है और पुलिस एवं पत्रकार भाई सभी जगह जाते है और आप लोंगों के माध्यम से आम जन से अपील करती हूं कि सभी को यह बताना जरूरी है कि मास्क के साथ साथ हमे अपने मन की यूनिटी पर ध्यान देना चाहिए और अपने आप मे शसक्त होना चाहिए।

बहिनों के द्वारा नशामुक्त समाज को बनाने के लिए जमकर प्रयास किये जा रहे है साथ ही कई उदाहरण भी नशामुक्त से लेकर दिए है।

वही उपथाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने ब्रह्मकुमारी शाखा घुवारा की सभी बहिनों को धन्यबाद ज्ञापित किया और कहा आपने नगर व क्षेत्र में तीसरी लहर को नही आने देंगे।

चाहे हम सभी लोंगो को कुछ भी करना पड़े।

इस मौके पर उपथाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, एसआई सेवकराम डागोर, एएसआई धनीराम तिवारी,आरक्षक अविनाश रिछारिया,फूलसिंह लोधी,सतेंद्र ठाकुर,रूपेश सोनी के साथ सम्पूर्ण स्टाप एवं पत्रकार मौजूद रहे।