//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। मप्र के पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के मंत्रालय से जारी आदेश से अब पंचायतों में सरपंचों को पुन: कार्य करने का अवसर दिया गया है। इसी प्रकार जनपदों के अध्यक्षों एवं जिला पंचायत के अध्यक्षों को यथावत कार्य करने के लिए आदेश हुआ है। मिलीजानकारी के अनुसार पंचायतों के चुनाव निरस्त होने के बाद से पंचायतों का प्रभार सचिव और पीसीओ को सौंप दिया गया था। उस आदेश को अमान्य करते हुए आज दिनांक 04 जनवरी 2022 को प्रमुख सचिव उमाकांश उमराव के आदेश से पूर्व की भांति कार्य कर रहे जनप्रतिनिधि को यह अधिकार दिए गए हैं। इस आदेश में आगामी आदेश तक यह व्यवस्था लागू रखी गई है। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद से पूर्व सरपंचों में खुशी की लहर है और वह फिर से ग्राम पंचायतों के कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करेंगे। वहीं दूसरी ओर इस आदेश को लेकर सरकार की अच्छी खासी किरकिरी हो रही है फिलहाल नए आदेश से सभी पंचायती राज के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अधिकार प्राप्त हो गए हैं।