Translate

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

छतरपुर। अपराधी एवं माफिया के अवैध निर्माण एवं कब्जे को किया ध्वस्त...पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं नगरपालिका ने की संयुक्त कार्यवाही।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर श्री संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के द्वारा माफिया एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को छतरपुर के पन्ना रोड स्थित आजाद चौक पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध अपराधी एवं माफिया शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप के अवैध कब्जे एवं निर्माण को पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

डीएसपी श्री शशांक जैन ने बताया कि उक्त अपराधी निर्मित अवैधानिक आवास का उपयोग अवैध गतिविधियों में करता रहा है। उसके खिलाफ थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 18 अपराध दर्ज हैं। इस कार्यवाही के दौरान एएसपी श्री विक्रम सिंह, डीएसपी श्री शशांक जैन सहित आसपास के 10 थानों का पुलिस बल, एसडीएम श्री यू.सी. मेहरा, सीएमओ नपा श्री ओ.पी.एस. भदौरिया उपस्थित रहे।