Translate

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

छतरपुर। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित...यहां प्राप्त करें पूरी जानकारी।

ब्यूरो छतरपुर। जिला महाप्रबंधक छतरपुर ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिए लक्ष्य प्राप्त हुए है। उद्योग विभाग ने बताया कि योजना अंतर्गत उद्योग क्षेत्र के लिए 50 लाख रुपये तक तथा सेवा अथवा खुदरा व्यवसाय के लिये 25 लाख तक की परियोजना लागत सीमा निर्धारित की गई है।

योजना में 18 से 40 वर्ष और न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ केवल नवीन उद्यम की स्थापना हेतु देय होगा, जिसमें 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान प्रतिवर्ष की दर से 7 वर्ष तक देय होगा। योजना के आवेदन समस्त mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इच्छुक आवेदक योजना की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छतरपुर के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।