//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। घुवारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बमनौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहादुरपुर मे करीब एक माह पहले देववती अहिवार को उसके पति रामकिशोर व जेठ पप्पू एवं ससुर धसु अहिवार दूरा बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश मे आया था।
जिस मामले पर संबंधित महिला का अरोप था कि उसके ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने के कारण पीट-पीटकर उसके हाथ-पैर तोड दिए है. बमनौरा थाना मे मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन इस रिपोर्ट मे पुलिस दूरा लगाई गई धारा से महिला तथा उसके माता-पिता संतुष्ट नही है चूंकि महिला चलने-फिरने मे असमर्थ है।
इसलिए गुरूवार को महिला अपने परिजनो के साथ खाट पर लेटकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची।
पीड़ित देववती ने बताया कि पिछले करीब एक माह से लगातार उसका उपचार जारी है हाथ पैरो मे फेक्चर होने के कारण वह चलने-फिरने मे असमर्थ है उसने बताया कि लोहे की रॉड से उसके ऊपर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया गया था।
एसपी को आवेदन देकर देववती ने धारा 325 और 307 बढाए जाने तथा आरोपियो को जल्द से जल्द पकडने की मांग की है।