Translate

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

VIDEO:- मध्यप्रदेश का यह DSP इन दिनों खासा चर्चा में, जानिए पूरी खबर।

खुले आसमान के तले बरसाती पर ठिठुरते बेसहारा को पुलिस ने दिया सहारा...!

//रूपेश जैन//

ब्यूरो ग्वालियर। पुलिस कप्तान अमित सांघी द्वारा राजपत्रित अधिकारियों की देहात में सप्ताह में 2 दिन गश्त लगाई जाती है। जिसमें थाना के गश्त को चेक जाता है और रात्रि में चोर बदमाशों की चेकिंग की जाती है। रात्रि गश्त में निकले घाटीगाँव एसडीओपी संतोष पटेल की टीम को खुले आसमान में आगरा बॉम्बे हाइवे पनिहार टोल नाका के पास किनारे पीले रंग की बरसाती, बगल में सुलगती हुई लकड़ियां और पीछे बेंच में ओस से भीगती 02 रोटियां रखी दिखी। रोटियों के बारे में दुकानदार से पूँछा तो पता चला कि कोई व्यक्ति सो रहा है जिसे कोई ट्रक वाला छोड़कर चला गया है।

               तभी पुलिस ने उसे जगाया तो पता चला कि उसका साथी ड्राइवर जिससे किसी बात को लेकर अनबन हो गयी थी और वह उसे रात के 02 बजे रास्ते मे छोड़कर चला गया है। वह दुकान से 04 रोटी मांगकर लाया था जिसमें से 2 खा ली थी और 02 रखी थी। किसी ट्रक वाले ने 02 गज की पीली बरसाती और एक साल दे दिया था जिससे लिपटा हुआ आग की आंच के सहारे लेटा था।

 पुलिस ने उसे उठाकर दुकानदार अमर रावत की दुकान के पीछे बनी झोपड़ी में लिटाया और पास में आग जलवा दी।  उसके बाद वह उठकर आग के पास बैठ गया तब पुलिस को एहसास हुआ कि इतनी ठंड में कैसे नींद आएगी। ठंड के प्रवेश द्वार कान और पैर होते हैं। उसके पास कान बांधने के टोपा नहीं था, पैरों पर जूते मौजे नहीं थे। एसडीओपी ने अपने सर पर लगाया मध्यप्रदेश पुलिस की देश भक्ति जन सेवा का टोपा उतारकर उसे पहनाया और मौजे भी पहनाए, उसके बाद युवा दुकान अमर की झोपड़ी में उस व्यक्ति को सुला दिया। जिसे सुबह किसी वाहन में बैठाकर वापस ग्रह जिले की श्योपुर भेजा। 

                      वहीं SDOP संतोष पटेल बताते हैं कि उसको हमारी जरूरत थी इसीलिए ईश्वर ने हमें वहां पर पहुंचाया अन्यथा हम भी ठंड में अपने घर पर सोते। अच्छे कार्य करने से मन को संतुष्टि मिलती है और उसका प्रचार प्रसार करने से व्यक्ति में समाज सेवा का भाव जागता है। यही देश भक्ति जन सेवा का मूल उद्देश्य है।


यहां से जुड़ सकते हैं आप भी सीधे DSP संतोष पटेल से!