नेटवर्क जबलपुर। कमिश्नर कार्यालय में लोकायुक्त पुलिस की टीम छापा मार 65 हजार की रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा है।लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को टीकाराम चंद्रवंशी पिता नंदकिशोर चंद्रवंशी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम पाली खुर्द तहसील छपारा जिला सिवनी ने शिकायत दी थी कि उसके पिताजी की ग्राम पाली खुर्द छपारा में 18 हेक्टेयर भूमि स्थित है। जिसमें से 7 हेक्टेयर जमीन बंदोबस्त रिकॉर्ड में किसी अन्य के नाम दर्ज हो गई है।जिसका अपील प्रकरण 1001 / 21 अतिरिक्त कमिश्नर कार्यालय जबलपुर में चल रहा है। अपील प्रकरण को आवेदक के पक्ष में कराने के एवज में आवेदक से आरोपी चंद्र कुमार दीक्षित सहायक ग्रेड 3 अतिरिक्त कमिश्नर कार्यालय जबलपुर द्वारा ₹65000 की रिश्वत की मांग की गई थी।शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक को आरोपी चंद्र कुमार दीक्षित को ₹65000 रिश्वत राशि अपने कार्यालय टेबल की दराज में रखवाया हुए कार्यालयीन कक्ष, कमिश्नर कार्यालय जबलपुर में पकड़ा गया ।ट्रैप दल सदस्य-उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झरबड़े, निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक भूपेंद्र कुमार दीवान, निरीक्षक नरेश बेहरा एवं ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।
Translate
गुरुवार, 12 जनवरी 2023