Translate

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

तुमको सेक्स वर्कर बनाकर मैं पैसा कमाऊंगा....डॉक्टर पति ने पत्नी से कहा तू मेरी प्रोपर्टी है!!

(प्रतीकात्मक फोटो)

//अंजली मिश्रा//

नेटवर्क इंदौर। एमपी के इंदौर में स्थित विजयनगर पुलिस थाने में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। इसमें पीड़िता डॉक्टर है, और शिकायत के अनुसार उसे प्रताड़ित करने वाला भी डॉक्टर है। खास बात यह है कि दोनों पति-पत्नी है। पीड़िता महिला डॉक्टर का आरोप है कि उसका डॉक्टर पति कहता है कि तू मेरी प्रॉपर्टी है, तुझे किराए पर लोगों के पास भेज कर मैं पैसा कमाऊंगा।

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला डॉक्टर विजयनगर थाना क्षेत्र में रहती है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि फरवरी 2023 में उसकी शादी हुई थी। पति भी डॉक्टर है और गोयल विहार खजराना में रहता है। शादी के बाद पति-पत्नी दोनों डॉक्टर जर्मनी चले गए। महिला डॉक्टर का आरोप है कि वहां पर उसके डॉक्टर पति ने उसके कई सारे वीडियो बना लिए। अब कहता है कि अपने पिता से एक करोड रुपए लेकर आ नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। 

महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसने अपने पिता से पैसे लाने से इनकार कर दिया तो कहने लगा कि तू मेरी प्रॉपर्टी है। यहां जर्मनी में तुझे लोगों के पास भेज कर पैसे कमा लूंगा।

 तुझे लोगों के पास जाना होगा और वह लोग जो भी देंगे सारे पैसे मुझे लाकर देने होंगे। महिला डॉक्टर का कहना है कि उसका पति उसके साथ लगातार हिंसा कर रहा है। 

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये।👇

https://chat.whatsapp.com/FhClgayMICLAPIhjxamKmH