Translate

रविवार, 31 मार्च 2024

टीकमगढ़ लोकसभा पर कांटे की टक्कर!!....केंद्रीय मंत्री से पंकज अहिरवार का मुकाबला... जानिए हाल।

हमारे वाट्सएप्प ग्रुप में जुड़िये। 👇

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

नेटवर्क टीकमगढ़। मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ लोकसभा आरक्षित सीट है, जिस पर केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक का मुकाबला कांग्रेस पार्टी के पंकज अहिरवार से होना है। इस सीट पर वीरेन्द्र खटीक तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पंकज अहिरवार पहली बार टीकमगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 

उल्लेखनीय है कि इसके पहले कांग्रेस पार्टी से किरण अहिरवार ने लोकसभा सीट का चुनाव लड़ा था। और वह भारी मतों से पराजित हुई थीं।

लेकिन इस बार सिटिंग सांसद व केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक का लोकसभा क्षेत्र में काफी विरोध है। हालांकि पूरे देश में भाजपा की लहर चलती दिख रही है। इसलिए इसका फायदा डॉ. वीरेन्द्र खटीक को जरूर मिल सकता है। इस सीट पर यह जानना भी दिलचस्प हो जाता है कि विरोध के बाद भी केंद्रीय मंत्री का चुनाव में प्रदर्शन कैसा रहेगा? यह स्थिति परिणाम आने के बाद ही पता चलेगी।

गौरतलब है कि आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा सीट टीकमगढ़ और खजुराहो सीट पर मतदान होगा। मात्र 26 दिन शेष बचे हुए हैं। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।