पटेरा(दमोह)। दमोह जिले के ग्राम तिदनी में आयोजित चुनरी यात्रा ने ग्रामवासियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल बना दिया। यह आयोजन मां आदिशक्ति दुर्गा मैया के दरबार से शुरू हुआ और लगभग तीन से चार किलोमीटर के मार्ग पर निकली, जिसमें डीजे बाजे की धुन पर ग्राम वासी नाचते-गाते हुए शामिल हुए.
इस आयोजन में ग्राम के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिनमें माताएं, बहनें, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे। सुबह 9:00 बजे से शुरू हुई यह चुनरी यात्रा ग्राम के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी, जिसमें लोगों ने जगदंबे मैया के आशीर्वाद की कामना की.
इस अवसर पर खेर माता को चुनरी चढ़ाई गई और माता रानी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई। माता रानी की महिमा को याद करते हुए ग्रामवासियों ने उनकी शक्ति और करुणा की पूजा की। माता रानी की कृपा से ग्राम में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई.
ग्रामवासियों ने इस आयोजन के माध्यम से एकता और सद्भावना का संदेश दिया और जगदंबे मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आयोजन ग्राम की सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।