//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। मोतीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजेंद्र गौतम पर पैसे लेने के कई बार आरोप लग चुके है। प्रधान आरक्षक की कार्य प्रणाली से स्थानीय लोग काफी नाराज चल रहे हैं। प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र गौतम पर एक बार फिर ₹3000 मांगने के गंभीर आरोप लगे और प्रधान आरक्षक की कार्य प्रणाली घूसखोरी से परेशान होकर साहू समाज ने गुरुवार रात 9:00 बजे मोतीनगर थाना पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और यह प्रदर्शन करीब लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रहा। वही जब यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के यहां पहुंची तो मामले की जांच करवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब साहू समाज के लोग माने और धरना समाप्त किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर प्रधान आरक्षक पर कार्यवाही नहीं की गई तो साहू समाज आने वाले दिनों में आंदोलन करेगी। पंतनगर निवासी मथरा बाई साहू ने जानकारी देते हुए बताया मेरे बेटे रोहित साहू पर मोतीनगर थाने में प्रकरण दर्ज है जिस मामले में पकडने प्रधान आरक्षक बृजेंद्र गौतम उनके घर पहुंचे जिन्होंने घर की तलाशी ली लेकर रोहित नहीं मिला, रोहित के चाचा खाना खा रहे थे तो उन्हें पकड़ कर ले गए और चाचा को छोड़ने के एवज में प्रधान आरक्षक ब्रजेन्द्र गौतम ने ₹30000 की मांग की। इसके अलावा आकाश साहू की मोटर साइकिल चोरी हुई थी जो पुलिस को मिल गई थी लेकिन मोटरसाइकिल देने के एवज में प्रधान आरक्षक ने ₹2500 लेने के बाद भी मोटरसाइकिल ना देकर और पैसे देने की मांग की और गाली गलोच की थी जिसकी शिकायत आकाश साहू ने एसपी से की थी।