Translate

शनिवार, 25 जनवरी 2025

महू जाने की तैयारी के सम्बन्ध में जिला शहर कांग्रेस की बैठक सम्पन्न।

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर।  जिला शहर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने सभी कांग्रेस जनों से 27जनवरी को डाँ अम्बेडकर की जन्मस्थली महू में होने बाली जय बापू, जय भीम, जय सबिधान रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कांग्रेस जनों में जाने की अलग अलग जिम्मेदारी सोपी।

       बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी,उपाध्यक्ष प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, पिछड़ा वर्ग नेता रमाकांत यादव, सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव, प्रवक्ता अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, आशीष चौबे,एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान, पार्षद नीलोफर चमन अंसारी,रौशनी वसीम खान,द्वारका चौधरी, गंगाराम चौधरी,प्रियंकर तिवारी, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार,पवन पटेल, विनोद कोरी,हरिश्चन्द्र सोनवार, कुंजी लड़िया, काशीराम अबोध आदि उपस्थित थे।