Translate

गुरुवार, 20 मार्च 2025

जहाजपुर में होगा जैन पत्रकार महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन!...देश के तीन पत्रकारों को किया जायेगा जैन पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित।

//राजेश जैन रागी//

एजेंसी जहाजपुर, राजस्थान।  जैन पत्रकार महासंघ (रजि.) के तत्वावधान में दो दिवसीय पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अवार्ड समर्पण समारोह दिनांक 22 व 23 मार्च 2025 को परम पूज्य गणनी आर्यिका रत्न 105 श्री स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वस्तिधाम , जहाजपुर (भीलवाड़ा , राजस्थान) में आयोजित किया जा रहा है। उक्त अधिवेशन में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के तीन वरिष्ठ व श्रेष्ठ लेखक , विद्वान पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा । 

      अधिवेशन कार्यक्रम संयोजक नवीन जैन ने बताया कि यह दो दिवसीय पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन तीन सत्रों में किया जाएगा, जिसके प्रथम सत्र में तीर्थों के संरक्षण में पत्रकारों की भूमिका व योगदान विषय पर चिंतन व मंथन एवं द्वितीय सत्र में महासंघ की बैठक तथा तृतीय सत्र में जैन पत्रकार महासंघ का पुरस्कार समर्पण एवं समापन समारोह किया जाएगा। जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रमेश जैन तिजारिया  एवं राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर का कुशल मार्गदर्शन नेतृत्व इस महासम्मेलन में किया जा रहा है । महासंघ के मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश जैन चपलमन कोटा तथा नवीन जैन जहाजपुर सहित महासंघ के पदाधिकारियों ने देश के जैन पत्रकारों को इस सम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु अपील की है।