//रत्नेश जैन राग, रुपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। मंगलवार को प्रखंड विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ मनाया गया । जिस कार्यक्रम में बजरंग दल व परिषद बकस्वाहा के कार्यकर्ताओ के अतिरिक्त बम्हौरी, देवपुर, बूढ़ीश्यामर, खमरिया, खिरिया, छतरपुर, बड़ामलहरा, घुवारा और क्षेत्रीय ग्रामीण अंचलों के कार्यकर्ता काफी संख्या में शामिल हुए।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं की विशाल रैली बस स्टैंड से डीजे की धुन और जयघोषों के साथ बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। मंदिर प्रांगण में गौ रक्षा और हिंदू धर्म की रक्षा का संकल्प लिया गया। गौ सेवा सहयोगी प्रियांशु रावत ने गौवंश का व्यापार करने वालों और गौ तस्करी करने वालों को साफ चेतावनी है कि हम गौवंश की तस्करी नहीं होने देंगे। यदि उन्होंने तस्करी बंद नहीं की, तो हम हर बार उन्हें सबक सिखाएंगे। पहले तो हम पुलिस से मदद लेंगे लेकिन यदि पुलिस बल मदद न कर पाया तो हम सब हिंदू एकजुट होकर उनके मंसूबों को रोकेंगे। इस रास्ते में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, हमारा संगठन पीछे नहीं हटेगा। हम गौ रक्षक हैं और अपनी जान की बाजी लगाकर गौ माता की रक्षा करेंगे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव, भाजपा के मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, मंडल उपाध्यक्ष बलभद्र राय, प्रखंड अध्यक्ष आकाश राजपूत, उपाध्यक्ष सचिन सेन, बजरंग दल के रोहित दुबे (संयोजक), प्रियांशु रावत (गौ सेवा सहयोगी), ऋषि तिवारी (मंत्री), अनिल पटेल (सत्संग प्रमुख), सूरज खटीक (गौ सेवा प्रमुख), उपेंद्र राय, प्रताप राजपूत (सहमंत्री), दिनेश प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष), एडवोकेट राम गोपाल यादव (जिला मंत्री), जीतू शर्मा (जिला सहमंत्री), आनंद जी (जिला गौ सेवा प्रमुख), गोलू सिंह जी (जिला सेवा प्रमुख), रोहित दुबे, महेंद्र लोधी, सौरभ यादव, सचिन यादव, राजेंद्र वासुदेव, रोहित कुशवाहा, दीपू खरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगर के समस्त पार्षदगण मौजूद रहे।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष आकाश राजपूत सहित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है की आने वाले समय में हिंदुत्व की रक्षा, गौ माता की सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए तन-मन-धन से निरंतर सेवा भाव से कार्य करेंगे।