Translate

सोमवार, 2 मार्च 2020

ABCD के फार्मूले से मिल सकती हैं बेहतर नौकरियां...बोले डॉ हरीश अग्रवाल...महाराजा महाविद्यालय में बौध्दिक प्रकोष्ठ द्वारा कॉमर्स से रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन।

ABCD के फार्मूले से मिल सकती हैं बेहतर नौकरियां...बोले डॉ हरीश अग्रवाल...महाराजा महाविद्यालय में बौध्दिक प्रकोष्ठ द्वारा कॉमर्स से रोजगार की संभावनाएं विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन।


//मदन साहू //

   नेटवर्क छतरपुर।। 2 मार्च, 2020। वाणिज्य शिक्षा से  शासकीय तथा निजी क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सरकारी क्षेत्र में रोजगार भले ही घट रहे हों पर निजी क्षेत्र में आज भी अच्छी नौकरियों की संभावनाएं है। आज निजी कंपनियों में कॉमर्स के छात्रों को तेजी से रोजगार मिल रहे हैं।कामर्स के छात्र आगे चलकर सी ए,  सी एस या एम बी ए करके रोजगार पा सकते हैं, बैंक में नोकरी पा सकते हैं ,बीमा क्षेत्र में भी जा सकते हैं, म्युचुअल फंड सलाहकार बन सकते हैं, आय कर या जी एस टी की प्रैक्टिस कर सकते है या आई ए एस या पी एस सी के माध्यम से उच्च पदों पर नोकरी पा सकते हैं ।

       यह विचार शासकीय के. आर. जी. स्वशासी कॉलेज ग्वालियर में कॉमर्स के प्रोफेसर डॉ हरीश अग्रवाल ने आज 2 मार्च  2020 सोमवार को बौद्धिक प्रकोष्ठ के अंतर्गत वाणिज्य विभाग में "वाणिज्य शिक्षा में रोजगार की संभावनाएं" विषय पर आयोजित व्याख्यान माला में व्यक्त किए। उन्होंने अच्छी नोकरी के लिए ए बी सी डी फॉर्मूला भी दिया- एटीटूट बेसिक कांसेप्ट कॉन्फिडेंस डेलीगेट तथा एन्जॉय। इन चार को छात्र अपने जीवन मे उतारकर बेहतर लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
      कार्यक्रम के आरम्भ में बौध्दिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रो बी के अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तथा विषय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।तत्पश्चात विभागाध्यक्ष डॉ डी  पी शुक्ला ने  स्वागत भाषण में मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए विषय का प्रवर्तन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए डॉ सुमति प्रकाश जैन ने वाणिज्य शिक्षा की उपादेयता को भी रेखांकित किया । अंत में डॉ अशोक निगम ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में डॉ ओ पी अरजरिया, डॉ एम एस यादव तथा आर डी अहिरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।