विगत दिन-दहाड़े लूट का पर्दाफाश....एक आरोपी के पास से सोने का हार सहित कीमती सामान जप्त..अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी...जैन मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था जैन परिवार आरोपियों ने रास्ते में ही दिया था घटना को अंजाम।
//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। जिला मुख्यालय से 32 किलोमीटर दूर बटियागढ़ के खड़ेरी अन्तर्गत विगत 15 दिवस पूर्व हुई चोरी का खुलासा करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। दो सप्ताह पूर्व दिनांक 18 फरबरी 2020 को फरियादी शैलेन्द्र जैन पिता शिखर जैन उम्र 25 वर्ष के ग्राम लुहर्रा ने हटा थाना अंतर्गत निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे फरियादी ने बताया था वह अपने परिवार के साथ खड़ेरी में चल रहे जैन समाज के सत्संग में शामिल होकर लौट रहा था। जिसमे खड़ेरी से आते समय रास्ते में ही तीन अज्ञात नकाबपोश आरोपियों ने रास्ता रोककर फरियादी शैलेन्द्र जैन की भाभी का गले में पहने हुए सोने का हार पर्श में रखे 4500/- रुपए एवं दो मोबाइल लूटकर तड़ीपार हो गए थे। जिनके खिलाफ थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 53/2020 धारा 394 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।जिसको देखते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में विशेष तीन गठित की गई साथ ही उक्त आरोपी के खिलाफ पकड़े जाने को लेकर सार्वजनिक रूप से 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
जिसमें विगत दिनों मुखविर के द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़ेरी में आकाश रजक, विकाश रजक एवं गोलू रजक के द्वारा घटना को अंजाम देना बताया गया था। जिसको तत्परता से लेते हुए पता साजी करते हुए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसमे एक आरोपी को सतपारा से पकड़कर सघन पूंछतांछ की गई जिसमें आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देना कुबूल किया। जिसमे पास से घटना में लूट की गई सामग्री एक सोने का हार व कुल 60,000 हजार रुपए कीमती सामग्री बरामद की गई। साथ ही दो अन्य आरोपी आकाश रजक एवं विकास रजक जो कि घटना के दिन से ही फरार है, जिनकी तलाश जारी है। जिनकी विभिन्न ठिकानों व अन्य राज्यों पर छापेमार कार्यवाही जारी हैं। जिन्हे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिसमे उक्त जांच टीम में सराहनीय करने वाले विभिन्न अधिकारियों के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक एल. एन. तिवारी, निरीक्षक पी. डी. मिंज, उप निरीक्षक सुनील मेहर, सहायक उप निरीक्षक शिलाश विनीत, आरक्षक अकरम खान, आरक्षक मनीष गंधर्व, संजय पाठक, महेश यादव, राकेश अठया, सौरभ टंडन, अजीत दुबे, कुलदीप ठाकुर, राहुल राजपूत, रूप नारायण का सराहनीय सहयोग रहा।
