Translate

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

बक्सवाहा। लॉक डाउन में यात्री वाहन प्रतिबंधित होने से पुराने संसाधनों पर वापस लौट रहे हैं ग्रामीण लोग।


//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कोरोना काल के चलते लगाएं गये लॉकडाउन में यात्री वाहनों (बस) की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है जिसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग पुराने संसाधनों पर वापस लौटते हुए नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को ठीक ऐसा ही नजारा बकस्वाहा से सामने आया है बता दें कि एक ग्रामीण घोड़ा गाड़ी के जरिए अपने गंतव्य तक जा रहा था।
 घुराटा जिला दमोह निवासी अमर सीग राजपूत बकस्बाहा ब्लॉक के ग्राम खमरिया गॉव अपने रिश्तेदारो से मिलने घोडा गाडी से पहुचे और उसी वापिस हो रहे थे तब श्री अमर सीग राजपूत ने बताया इस समय बसो के संसाधन भी नही चल रहे है और डीजल पैट्रोल भी मंहगा हो गया है इसीलिये मैने पुरानी पध्दति फिर से प्रारंभ करने का प्रयास किया है. उन्होने बताया मे अपने समधी से मिलने के लिए खमरिया गॉव गये थे।